बादली में 3 मंजिला इमारत का हिस्सा ढहने से एक की मौत, 2 घायल

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे दमकल विभाग, पुलिस और आपदा राहत टीम के लोगों ने

बाहरी दिल्ली के बादली इलाके में तीन मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य दो लोग घायल हुए हैं। दिल्ली दमकल विभाग (डीएफएस) के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि उन्हें सुबह सवा पांच बजे घटना की जानकारी मिली और अधिकारियों को तुरन्त मौके पर भेज बचाव कार्य शुरू किया गया। 
दमकल अधिकारियों ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। अन्य दो लोगों का ‘बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल’ और ‘बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल’ में इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर दुकानें थीं। जबकि दुकान के ऊपरी मंजिल पर लोग रहते थे। 

कांग्रेस के आरोपों को संजय सिंह ने बताया गलत

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे दमकल विभाग, पुलिस और आपदा राहत टीम के लोगों ने बिल्डिंग के मलबे के नीचे दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।  इस हादसे से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।  बताया जा रहा है कि इमारत पुरानी थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।