दिल्ली में सुबह झमाझम बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होगी। उत्तर भारत में सर्दी के तीखे तेवरों के बीच दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर जारी है।
भारतीय रेलवे के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली 29 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। pic.twitter.com/ca0NgG3xNH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 16, 2025
दिल्ली में कोहरे से लेट हुई ट्रेन
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शीतलहर और कोहरे के कारण नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनों का परिचालन देरी से हो रहा है, कुछ ट्रेनों को रद्द भी कर दिया गया है। साथ ही दिल्ली आने वाली 29 ट्रेन निर्धारित समय से देरी से चल रही है।
दिल्ली में खराब हुई हवा
IMD के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) द्वारा प्रदान की गई लाइव AQI स्थिति के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 380 सूचकांक मूल्य पर “बहुत खराब” श्रेणी में बना हुआ है।