त्रिपुरा : चुनाव संबंधी ड्यूटी के लिए छत्तीसगढ़ जा रहे थे जवान, बस हादसे में 29 घायल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

त्रिपुरा : चुनाव संबंधी ड्यूटी के लिए छत्तीसगढ़ जा रहे थे जवान, बस हादसे में 29 घायल

टीएसआर के जवानों को छत्तीसगढ़ ले जा रही बस के गहरी खाई में गिरने से 29 जवान घायल

त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (टीएसआर) के जवानों को छत्तीसगढ़ ले जा रही बस के गहरी खाई में गिरने से 29 जवान घायल हो गए। यह बस जवानों को चुनाव संबंधी ड्यूटी के लिए ले जा रही थी। बस त्रिपुरा के बारामूरा में लगभग 250 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘छत्तीसगढ़ के लिए जाने वाली ट्रेन पकड़ने के लिए 29 सैनिकों सहित टीएसआर के 800 जवान विभिन्न वाहनों से जा रहे थे।’ उन्होंने कहा, ‘सभी 29 घायलों को सरकारी गोविंद बल्लभ पंत मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इनमें से तीन की हालत गंभीर है जिनमें से दो को बेहतर इलाज के लिए कोलकाता भेजा गया है।’

मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब व कई अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर सैनिकों का हालचाल जाना। बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा की 90 सीटों पर चुनाव 12 और 20 नवंबर को दो चरणों में चुनाव होगा।

सर्जिकल स्ट्राइक देश के जवानों का बड़ा पराक्रम : PM मोदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।