दिल्ली के अस्पतालों में 21 घायल भर्ती - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली के अस्पतालों में 21 घायल भर्ती

फैक्ट्री अग्निकांड में घायल हुए 6 से 40 वर्ष तक के 21 लोग एलएनजेपी, आरएमएल और लेडी हार्डिंग

नई दिल्ली : फैक्ट्री अग्निकांड में घायल हुए 6 से 40 वर्ष तक के 21 लोग एलएनजेपी, आरएमएल और लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती हैं। सुबह दस बजे तक एलएनजेपी में 19 घायल भर्ती हुए, बाद में अरसद और साहिल की पहचान हुई। इसमें से 19 वर्षीय अरसद को लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के एमआईसीयू में भर्ती कराया गया। 
उसकी हालत गंभीर है। वहीं देर रात तक साहिल की कोई जानकारी नहीं मिली। इसके अलावा आरएमएल में 16 वर्षीय सोनू को भर्ती किया गया। एलएनजेपी में भर्ती होने वाले में मुकीन (28), मुस्तफा(24), मोहम्मद साहिद(25), आसिफ (13), गुलरेज (25), परवेज (40), असलम(22), नजीर(22), उमताज(28), परवेज (22), शाहिद(16), मुबारक(22), मोहम्मद मन्नान(18) और 6 वर्षीय महताब शामिल हैं। 
एक 20 वर्षीय मरीज मेडिसिन वार्ड के आईसीयू में भर्ती है जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। इनके अलावा दिल्ली अग्निशमन विभाग के राजेश मिश्रा और फायरमैन मुनी राम भी भर्ती हैं। वहीं आरएमएल के अनुसार उनके यहां 16 वर्षीय मरीज सोनू भर्ती है। वहीं एलएनजेपी के बर्न विभाग के वरिष्ठ डॉ. पीएस भंडारी ने बताया कि विभाग में 9 मरीजों को भर्ती किया है। इसमें 28 वर्षीय मुकीन काफी गंभीर है। 

ऊपर से कूदा, टूट गई हड्डी : अथोपेडिक डिपार्टमेंट में भर्ती 22 वर्षीय मुबारक ने जान बचाने के लिए ऊपर से छलांग लगा दी। जब आग तेज हुई तो वह खिड़की से कूद गया जिसमें उसके पैर की हड्डी टूट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।