Girl in a jacket

21 को सबसे अधिकतम तापमान

NULL

नई दिल्ली : अप्रैल माह में शनिवार को अधिकतम तापमान तीसरी बार सबसे कम दर्ज किया गया। वर्ष 2014 के बाद 21 अप्रैल के दिन अधिकतम तापमान कम रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को भी तापमान 35 और 25 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा। राजधानी में शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 34.3 और 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम, जबकि न्यूनतम एक डिग्री अधिक रहा।

शुक्रवार को उत्तर पश्चिम भारत के कुछ इलाकों में हुई बूंदाबांदी और आंधी के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आयी है। इस कारण अगले एक-दो दिन तक मौसम सामान्य बना रहेगा, लेकिन उसके बाद मंगलवार-बुधवार से तापमान में वृद्धि होगी और उसके साथ ही लू का प्रकोप भी राजधानी में शुरू हो सकता है। मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो इस माह अभी तक अप्रैल माह में अधिकतम तापमान 9 अप्रैल को 31.4 और 12 अप्रैल को 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उसके बाद अब शनिवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री रहा है, जबकि अन्य दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ा ही दर्ज किया गया।

वहीं शनिवार को दिल्ली के दूसरे केन्द्रों पर अधिकतम तापमान सबसे अधिक पालम 36.1, रिज 35.5, नरेला 34.8, लोधी रोड 34.7, नजफगढ़ और जाफरपुर में 34.3, डीयू में 34.1 और मुंगेशपुर में 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की माने तो अगले एक-दो दिनों में उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी भागों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि होगी। दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा में कहीं-कहीं धूलभरी आंधी चलने की संभावना है। वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।