बिहार में महिला सहित 2 लोगों की हत्या - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बिहार में महिला सहित 2 लोगों की हत्या

कारोबार में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस हर कोण से मामले की जांच कर रही है। शव को

बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में बुधवार की रात अज्ञात अपराधियों ने एक महिला सहित दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, कल्याणपुरा गांव निवासी सौरभ कुमार राय (28) का अंदौर गांव की रहने वाली 38 वर्षीय महिला के साथ अवैध संबंध का शक था। बुधवार की रात सौरभ अंदौर गांव में महिला के यहां ठहरा हुआ था।

इसी बीच रात में इन दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मोहिउद्दीननगर के थाना प्रभारी इकबाल अहमद खान ने गुरुवार को बताया कि स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला का अन्य लोगों के साथ भी संबंध था।

वारदात को इन्हीं संबंधों से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सौरभ पहले से ही विवाहित है। पुलिस यह जानकारी जुटा रही है कि कहीं दोनों ने विवाह तो नहीं कर लिया था। पुलिस का कहना है कि दोनों का पहले से ही संदिग्ध चरित्र रहा है। कुछ महीने पहले ही दोनों को शराब के अवैध कारोबार में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस हर कोण से मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।