बिहार में खेत पटवन के विवाद में चली गोली, महिला सहित 2 की मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बिहार में खेत पटवन के विवाद में चली गोली, महिला सहित 2 की मौत

उन्होंने कहा कि शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज

बिहार के नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र में खेत में पानी पटवन को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों को गोली मार दी गई, जिसमें एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि बुधवार की शाम खैरा गांव में तालाब से खेत में पानी पटाने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। इसी बीच एक गुट ने गोलीबारी कर दी।

गोलीबारी में तीन लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। अकबरपुर के थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के क्रम में गुरुवार को इंदू देवी और प्रभु राजवंशी की मौत हो गई। इस घटना में घायल एक अन्य महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है तथा पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।