इंडिया गेट पर बेकाबू ट्रक से कुचल कर बाप-बेटी की मौत, 2 घायल

हादसा इंडिया गेट के समीप मान सिंह रोड पर हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

राजधानी दिल्ली के इंडिया गेट के पास मान सिंह रोड पर एक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, एक बेकाबू ट्रक ने ऑटो-रिक्शा और पैदल चल रहे कुछ लोगों को जोरदार टक्कर मारी। हादसे में पैदल चल रहे लोगों में दो की मौत और दो घायल हो गए। मरने वालों में पिता और 8 साल की बेटी शामिल है।
हादसा इंडिया गेट के समीप मान सिंह रोड पर हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही तीनों घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, पुलिस ने डंपर के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
1567490118 man singh
टक्कर में ऑटो चालक भी बुरी तरह से घायल हुआ है। पुलिस ने मृतक की पहचान केवल दीमान और मान्या के रूप में की है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी डंपर चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है, जिससे फिलहाल मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।