पश्चिमी दिल्ली में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद 2 गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पश्चिमी दिल्ली में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद 2 गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने शनिवार को पश्चिमी दिल्ली के विकास पुरी इलाके में गोलीबारी के बाद

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने शनिवार को पश्चिमी दिल्ली के विकास पुरी इलाके में गोलीबारी के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया। 
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान हरियाणा के रोहतक के रहने वाले राहुल (20) और दीपक (20) के रूप में हुई है। राहुल का नाम कई आपराधिक मामलों में पहले से शामिल है और उस पर 50,000 रुपये का इनाम रखा हुआ था। 
पुलिस के अनुसार, उन्हें आरोपियों के बारे में सूचना मिली जिसके बाद उसे पकड़ने के लिए विकास पुरी के गंदा नाला रोड के पास एक जाल बिछाया गया। 
शाम के करीब 8.25 बजे रिंग रोड पर विकास पुरी की ओर से एक सफेद रंग की कार आती दिखी। 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि कार को रुकने का इशारा किया गया लेकिन चालक ने गाड़ी की रफ्तार तेजकर भागने की कोशिश की। पुलिस कर्मियों ने कार का पीछा किया और बाद में उसे घेर लिया। आत्मसमर्पण करने के लिए कहने पर, आरोपी ने पुलिस पर कथित रूप से गोलीबारी शुरू कर दी। 
अधिकारियों ने कहा कि दो गोलियां निरीक्षक संजीव और उप निरीक्षक गोपाल के बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगीं। पुलिस ने आरोपियों पर नौ राउंड गोलियां चलाईं और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 
राहुल और दीपक को उनके पैरों में गोली लगी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि उनके पास से तीन पिस्तौल और 16 कारतूस बरामद किए गए। घटनास्थल से एक प्रयुक्त कारतूस के साथ एक देसी पिस्तौल भी बरामद किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।