दिल्ली मेट्रो में 16 फीसदी बढ़े यात्री - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली मेट्रो में 16 फीसदी बढ़े यात्री

दिल्ली मेट्रो में यात्रियों की संख्या एक बार फिर से बढ़ने लगी है। पिछले दिनों दिल्ली सरकार द्वारा

नई दिल्ली : दिल्ली मेट्रो में यात्रियों की संख्या एक बार फिर से बढ़ने लगी है। पिछले दिनों दिल्ली सरकार द्वारा बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त सफर की घोषणा की गई थी। इस घोषणा के बाद मेट्रो में यात्रियों की संख्या कम होने लगी थी लेकिन पिछले एक सप्ताह में इसमें फिर से तेजी का रुख है। 
पांच नवंबर को दिल्ली मेट्रो में 5998246 यात्रियों ने सफर किया। आठ नवंबर को यह संख्या 5807639 रही। मेट्रो सूत्रों से मिली जानकारी 29 अक्टूबर के बाद से दिल्ली मेट्रो में यात्रियों की संख्या गिरकर 5632459 पर पहुंच गई थी। इसके बाद भी यात्रियों की संख्या कम हुई है। सड़क पर जाम के कारण एक बार फिर से मेट्रो के तरफ यात्रियों ने रुख किया। 
मेट्रो द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 5 नवंबर को दिल्ली मेट्रो में 5998246, 6 नवंबर को 5717882, 7 नवंबर को 5645905 यात्रियों ने सफर किया। 8 नवंबर को यात्रियों की संख्या बढ़कर 5807639 पहुंच गई। पिछले सप्ताह दिल्ली मेट्रो में 16 फीसदी तक यात्रियों की संख्या बढ़ी है। 22 सितंबर को दिल्ली मेट्रो में रिकॉर्ड 62.99 लाख लोगों ने सफर किया।
बसों में बढ़ रहे यात्री 
परिवहन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बसों में भी यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आंकड़ों के अनुसार बसों में औसतन 40 से 50 लाख तक यात्री सफर करते हैं। 29 अक्टूबर को महिलाओं के लिए सफर मुफ्त होने के बाद इसमें तेजी का रुख रहा है। 
विभाग का कहना है कि योजना शुरू होने के बाद डीटीसी और कलस्टर को कितने अतिरिक्त यात्री मिले हैं वह समीक्षा के बाद पता चलेगा। लेकिन अनुमान है कि बसों में दो से तीन लाख अतिरिक्त यात्री मिले हैं। अनुमान है कि यह संख्या आने वाले दिनों में और बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।