14 साल सत्ता से बाहर रहने से कांग्रेस नेता लोकतांत्रिक मर्यादा भूल चुके : शिवराज सिंह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

14 साल सत्ता से बाहर रहने से कांग्रेस नेता लोकतांत्रिक मर्यादा भूल चुके : शिवराज सिंह

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर अलोकतांत्रिक आचरण अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा, राजनीति में शालीनता से

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि हर एक राजनीतिक दल को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार है लेकिन 14 साल सत्ता से बाहर रहने के कारण कांग्रेस के नेता लोकतांत्रिक मर्यादाओं और परंपराओं को भूल चुके हैं। जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान गुरुवार को बालाघाट में संवाददाताओं से चर्चा करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह राजनीति को व्यक्तिगत विद्वेष तक ले जाने का काम कर रही है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर अलोकतांत्रिक आचरण अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा, राजनीति में शालीनता से बात करने की परंपरा रही है। विपक्ष को मैदान में मुकाबला करने का अधिकार है, लेकिन कांग्रेस नेताओं द्वारा कुछ ऐसे शब्दों का उपयोग किया जा रहा है जो निदनीय है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाधा साधते हुए कहा, बीजेपी लोकतांत्रिक तरीके से बात रखती है, हमारा उद्देश्य हमेशा विकास और प्रदेश को आगे बढ़ाना रहा है।

कार्यक्रम के संबोधन के दौरान शिवराज सिंह को PM मोदी ने लंदन से किया फोन

सामाजिक, आíथक विकास में हम विश्वास करते हैं लेकिन कांग्रेस का यह आचरण लोकतंत्र के लिए शुभ नहीं है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, राहुल भोपाल आए, मुझे उम्मीद थी कि वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राजनीतिक दिशा देंगे और गंभीर बात करेंगे लेकिन उन्होंने संसद में जो किया था वैसी चीजें उन्होंने भोपाल में भी दोहराई। सचमुच एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल के अध्यक्ष की इस तरह की बॉडी लैंग्वेज, जिसमें वह आंखों की भाषा बोलते हैं, शोभा नहीं देती। जनता में सकारात्मक बात रखने में राहुल गांधी नाकाम रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।