राजधानी में मास्क न पहनने पर 1306 लोगों को भरना पड़ा जुर्माना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राजधानी में मास्क न पहनने पर 1306 लोगों को भरना पड़ा जुर्माना

कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर सतर्कता बढ़ाते हुए, दिल्ली पुलिस ने

कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर सतर्कता बढ़ाते हुए, दिल्ली पुलिस ने शनिवार को मास्क नहीं पहनने पर 1,306 लोगों पर जुर्माना ठोंका। इसके साथ ही अभी तक राष्ट्रीय राजधानी में मास्क नहीं पहनने वाले कुल 5,01,328 लोगों पर जुर्माना लगाया जा चुका है। 
दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, ज्यादातर चालान मास्क नहीं पहनने और इसके बाद सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन करने पर किए गए हैं। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर थूकने के लिए 3,378 लोगों पर जुर्माना ठोंका गया है। विभिन्न कोविड-19 दिशानिर्देशों के उल्लंघन के लिए अभी तक कुल 5,40,580 चालान जारी किए गए हैं। 
दिल्ली पुलिस बाद में अपराधी द्वारा किसी भी विवाद या दावे को खत्म करने के लिए उल्लंघन की रिकॉडिर्ंग भी कर रही है। सदर बाजार, लाजपत नगर, सरोजनी नगर आदि जैसे व्यस्त बाजारों पर जोर दिया जा रहा है, जहां काफी भीड़ रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।