दिल्ली के आश्रय गृह में मिला 11 साल का बच्चा, चार महीने से चंडीगढ़ से था लापता - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली के आश्रय गृह में मिला 11 साल का बच्चा, चार महीने से चंडीगढ़ से था लापता

बच्चे के पिता ने उसकी पहचान की और उसे माता-पिता को सौंप दिया गया।

नयी दिल्ली : चंडीगढ़ में अपने गांव से करीब चार महीने पहले खो गया 11 साल का बच्चा दिल्ली के लाजपत नगर में एक आश्रय गृह में पाया गया। बच्चे को उसके परिवार को सौंप दिया गया है। 
पुलिस ने  बताया कि दक्षिण दिल्ली पुलिस ने पाया कि यह बच्चा आठ जुलाई से आश्रय गृह में था। 
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा, ‘‘शुरू में लड़का अपना पता याद नहीं कर पा रहा था लेकिन हमने उसके साथ बातचीत की तो उसने अपने गांव का नाम पाद्दूपुर माजरा, चंडीगढ़ बताया। इसके बाद एक पुलिस टीम को चंडीगढ़ भेजा गया और जिन्होंने स्थानीय पुलिस को बच्चे का चित्र दिखाया। 
उन्होंने बच्चे के गांव के प्रधान को यह चित्र दिखाया और उन्होंने पुष्टि की कि वह चार महीने पहले खो गया था। बच्चे के पिता ने उसकी पहचान की और उसे माता-पिता को सौंप दिया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 9 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।