हाउस टैक्स कलेक्शन में 100 करोड़ की वृद्धि, एमसीडी के कर्मचारियों को फिर भी तनख्वाह नहीं : विकास गोयल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हाउस टैक्स कलेक्शन में 100 करोड़ की वृद्धि, एमसीडी के कर्मचारियों को फिर भी तनख्वाह नहीं : विकास गोयल

आम आदमी पार्टी लगातार भाजपा शाषित एमसीडी पर तमाम मुद्दों को लेकर आक्रमक होती नजर आ रही है।

आम आदमी पार्टी लगातार भाजपा शाषित एमसीडी पर तमाम मुद्दों को लेकर आक्रमक होती नजर आ रही है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के हाउस टैक्स कलेक्शन में 100 करोड़ की वृद्धि पर आप नेता प्रतिपक्ष विकास गोयल ने बयान जारी किया, इसमें उन्होने कहा कि, नॉर्थ एमसीडी ने पिछले वर्ष की 548 करोड़ के हाउस टैक्स की तुलना में 100 करोड़ अधिक टैक्स एकत्रित किया है।
इसके बावजूद एमसीडी के कर्मचारियों को तनख्वाह नहीं मिल रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता पर सवाल उठाते हुए विकास गोयल ने कहा कि, यदि एमसीडी में बैठी भाजपा अपने कर्मचारियों को वेतन देने में समर्थ नहीं है और न तो जनता के हित में कोई काम कर रही है, तो यह सारा पैसा आखिर जा कहां रहा है? साथ ही विकास गोयल ने नॉर्थ एमसीडी के महापौर जय प्रकाश से पैसों का सही उपयोग करने की उम्मीद जताई है।
गोयल के अनुसार, नॉर्थ एमसीडी ने इस वर्ष लगभग 645 करोड़ रुपए का हाउस टैक्स एकत्रित किया है, जो पिछले वर्ष के 548 करोड़ के आंकड़े से लगभग 100 करोड़ अधिक है। यहां तक कि उनके करदाताओं की संख्या में भी 5000 की वृद्धि हुई है। फायदा होने के बावजूद एमसीडी कर्मचारियों को तनख्वाह नहीं दे रही हैं। आखिर यह सारा पैसा जा कहां रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।