दिल्ली पुलिस ने बांग्लादेशी घुसपैठ की चल रही जांच के तहत राष्ट्रीय राजधानी के झुग्गी-झोपड़ियों में तलाशी अभियान चलाया। पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी विचित्रा वीर ने कहा कि तलाशी अभियान रात में चलाया गया ताकि लोगों की आसानी से जांच की जा सके क्योंकि परिवार के सदस्य आमतौर पर काम के बाद घर पर ही रहते हैं।
#WATCH पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी विचित्र वीर ने बताया, “रात के समय अभियान चलाने का उद्देश्य यह है कि दिन के समय लोग काम पर चले जाते हैं। रात को परिवार के सब लोग घर पर ही मिलते हैं, जिससे सत्यापन में आसानी होती है। हमने अब तक हज़ारों घरों का सत्यापन किया है।” https://t.co/EyUDBwL7Sl pic.twitter.com/trGt9U7ng9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 23, 2025
रात में चलाया जा रहा है अभियान
DSP विचित्रा वीर ने बताया कि रात में अभियान चलाने का उद्देश्य यह है कि लोग दिन में काम पर चले जाते हैं। रात में परिवार के सभी सदस्य घर पर ही मिलते हैं, जिससे सत्यापन आसान हो जाता है। पश्चिमी दिल्ली से 10 बांग्लादेशियों को वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और अन्य जिलों में भी यह प्रक्रिया चल रही है
उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिए निर्देश
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आपराधिक गतिविधियों में अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या प्रवासियों की बढ़ती संलिप्तता पर चिंता जताई। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को ऐसे अवैध प्रवासियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान शुरू करने का निर्देश दिया। 20 जनवरी को लिखे गए एक पत्र में, दिल्ली एलजी सचिवालय ने कहा कि उपराज्यपाल ने निर्देश दिया है कि ऐसे घुसपैठियों की पहचान करने के लिए एक विशेष अभियान मिशन मोड पर चलाया जाए।