दिल्ली रोहिणी जेल में 15 कैदियों सहित 1 जेलकर्मी कोरोना पॉजिटिव - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली रोहिणी जेल में 15 कैदियों सहित 1 जेलकर्मी कोरोना पॉजिटिव

देश की राजधानी दिल्ली में स्थित रोहिणी जेल प्रशासन ने 24 संदिग्ध कोरोना संक्रमितों का टेस्ट कराया था।

देश की राजधानी दिल्ली में स्थित रोहिणी जेल प्रशासन ने 24 संदिग्ध कोरोना संक्रमितों का टेस्ट कराया था। इनमें से 16 की रिपोर्ट पॉजिटिव की मिली है। इनमें 15 कैदी और एक जेल कर्मी शामिल है। शनिवार को यह जानकारी दिल्ली राज्य जेल महानिदेशक संदीप गोयल ने दी।

दिल्ली में 24 घंटे के भीतर कोविड-19 से 6 लोग की मौत, संक्रमितों का अकड़ा 4 हजार के पार

जानकारी के मुताबिक, यहां सन 2014 से विचाराधीन कैदी के रुप में बंद एक शख्स की डॉक्टरों ने जांच की थी। उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव की आई। इसके बाद इस कैदी की चेन तलाशी गयी। इस कोरोना पॉजिटिव कैदी की चेन में 22 कैदी और कुछ जेलकर्मी पाये गये। लिहाजा मय कैदी और स्टाफ 24 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया।
जांच रिपोर्ट आने पर पता चला कि, 16 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। इन 16 में 15 कैदी और एक हेड जेल वार्डन कोरोना पॉजिटिव निकला। लिहाजा इन सभी को होम कोरोंटाइन कर दिया गया। साथ ही इनकी चेन को भी होम क्वारंटाइन कर दिया है। एहतियातन होम क्वारंटाइन का कदम इसलिए उठाया गया, ताकि कोई और कोरोना संक्रमित न हो जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।