दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,475 नए केस, संक्रमितों का आंकड़ा 1.21 लाख के पार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,475 नए केस, संक्रमितों का आंकड़ा 1.21 लाख के पार

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 26 मरीजों की मौत हो गयी।

दिल्ली में कोरोना का विस्फोट जारी है। संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार की ओर से हरसंभव कोशिश की जा रही है। बीते 24 घंटे में राज्य में 1,475 नए मामले सामने आए हैं और 26 लोगों की मौत हो चुकी है। 1475 नए केस के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 1.21 लाख के पार हो चुकी है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। 
यह लगातार आठवां दिन है जब नए मामलों की संख्या 1,000 से 2,000 के बीच रही है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 26 मरीजों की मौत हो गयी। शुक्रवार को भी दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित 26 लोगों की मौत हो गयी थी। नौ जून के बाद यह मृतकों की सबसे कम संख्या थी। शुक्रवार को 1,462 नए मामले सामने आए थे।
शनिवार को संक्रमित लोगों की संख्या 16,711 थी जबकि एक दिन पहले यह संख्या 17,235 थी। राष्ट्रीय राजधानी में 23 जून को 3,947 मामले सामने आए थे जो किसी एक दिन की सबसे अधिक संख्या थी। दिल्ली में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को 3,571 थी। शनिवार को जारी बुलेटिन में कहा गया है कि कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,597 हो गयी है और संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,21,582 हो गयी है।
बताते चले कि पूरे देश में कोरोना का कहर जारी है। देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10,38,716 तक पहुंच गई है और 26,273 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, इस वायरस से अब तक 6,53,751 लोग ठीक हो चुके हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।