आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन में महिला के पर्स से मिले 20 कारतूस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन में महिला के पर्स से मिले 20 कारतूस

NULL

नयी दिल्ली :  राजधानी के आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने 20 कारतूस के साथ एक महिला को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कल रात सुरक्षा जांच के दौरान एक महिला के पर्स से 20 कारतूस मिले। इस महिला के साथ दो पुरुष भी हैं जो उनके परिवार के सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि महिला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की रहने वाली है। पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि जब्त कारतूस उसके पति का है। महिला का कहना है कि उसके पति के पास लाइसेंसी पिस्तौल है और कारतूस उसी के हैं। उन्होंने कहा कि महिला की बातों में विरोधाभास है। इस वजह से पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और उसके पति के आने का इंतजार कर रही है।

 

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।