Zomato के CEO दीपिंदर गोयल ने मैक्सिकन मॉडल से की शादी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Zomato के CEO दीपिंदर गोयल ने मैक्सिकन मॉडल से की शादी

जोमैटो के को-फाउंडर और सीईओ दीपिंदर गोयल मैक्सिकन कारोबारी ग्रेसिया मुनोज के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं।
दीपिंदर गोयल ने दो महीने पहले मुनोज से शादी की और पिछले महीने हनीमून से भारत लौटे।

  • शादी की आधिकारिक घोषणा नहीं
  • अब भारत में अपने घर पर
  • रंगों को हरे से लाल रंग में बदला

मेक्सिको में एक मॉडल के रूप में कर चुकी है काम

MUNOJ KA

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ,”मुनोज भारत में लक्जरी उपभोक्ता उत्पाद क्षेत्र में अपना स्टार्टअप चला रही हैं। मुनोज पहले मेक्सिको में एक मॉडल के रूप में काम करती थीं लेकिन अब एक उद्योगपति बन गई हैं। इस जोड़े ने अभी तक अपनी शादी की आधिकारिक घोषणा नहीं की थी।

अब भारत में अपने घर पर

हालांकि, मुनोज की इंस्टाग्राम प्रोफाइल ने इस बारे में कुछ संकेत जरूर दिए थे। इंस्टाग्राम पर उनके बायो में बताया गया है कि वह ‘अब भारत में अपने घर पर हैं’। इससे पहले उन्होंने दिल्ली की पॉपुलर जगहों की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। मुनोज ने लिखा, मेरे नए घर में मेरी नई लाइफ की झलकियां। यह खबर तब आई जब होली से पहले, फूड डिलीवरी कंपनी ने पूरे भारत में अपने ग्राहकों को ‘शुद्ध शाकाहारी’ डिलीवरी के लिए अपने रंगों को हरे से लाल रंग में ‘बदल’ दिया।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।