New Year आने में अब कुछ ही दिन बाकी है। जिसकी तैयारी पूरे विश्व में हो रही है। अब भारत में भी नए साल को बिल्कुल धूमधाम से मनाया जाता है। लोग इस दिन अपने दोस्तों और फैमिली के साथ पार्टी करते हैं और इंजॉय करते हैं। इस बीच कंपनियां अपने कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए तरह-तरह के गिफ्ट देती रहती हैं। चेन्नई की एक कंपनी ने अपने एम्लॉईज को ऐसा उपहार दिया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है।
कर्मचारियों को नए साल का गिफ्ट
दिवाली पर तो हर कंपनी अपने एंम्प्लॉइज को गिफ्ट्स देते हैं। देश में कई ऐसी कंपनियां हैं जो अपने एंम्लॉई को आकर्षक गिफ्ट देती हैं। कुछ कंपनियां तो अपने कर्मचारियों को ऐसा उपहार देती हैं, जिनकी हर तरफ चर्चा होती है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में स्थित एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए नए साल से पहले ऐसा ही कुछ चौंकाने वाला काम किया है। एम्लॉईज को गिफ्ट में ऐसी चीजें दी गईं जिनसे कर्मचारियों का दिन बन गया। उन्हों ने सपने में भी ऐसा नहीं सोचा था कि उन्हें इस तरह का उपहार भी मिलेगा।
इस कंपनी ने दिया गिफ्ट
मिली जानकारी के अनुसार, चेन्नई की एक सरमाउंट लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड ने अपने कर्मचारियों को गिफ्ट में कार, बाइक और स्कूीटर दिए हैं। इन कर्मचारियों को कंपनी के प्रति उनकी मेहनत और समर्पण को देखते हुए उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए सम्माएनित किया गया है। बता दें कंपनी के 20 कर्मचारियों को कठिन लक्ष्यि को हासिल करने के लिए मोटिवेट करने को लेकर उन्हें टाटा की कार, एक्टिवा स्कूटर और रॉयल एनफील्ड बाइक उपहार में दी गई है।
इसलिए दिया आकर्षक गिफ्ट
सरमाउंट लॉजिस्टिक्सि के एमडी ने कर्मचारियों को महंगे गिफ्ट देने पर भी बड़ी बात कही है। उन्हों ने कहा कि एक मजबूत एम्लॉि ई वेलफेयर इनिशिएटिव से न केवल एम्लॉ्ट ई सैटिसफेक्श्न में सुधार होता है, बल्कि प्रोडक्टििविटी और कंपनी के प्रति जुड़ाव में भी वृद्धि होती है। उन्हों ने आगे कहा कि एक मोटिवेटेड एम्लॉक ई का परफॉर्मेंस भी बेहतर होता है। बता दें कि सूरत स्थित एक कारोबारी की ओर से भी कर्मचारियों को अक्समर महंगे उपहार देने की खबरें सामने आती हैं।