साल-2022 में इन 5 बड़े उद्योगपतियों का हुआ निधन, देश को हुई अपूर्ण क्षति - Punjab Kesari
Girl in a jacket

साल-2022 में इन 5 बड़े उद्योगपतियों का हुआ निधन, देश को हुई अपूर्ण क्षति

साल 2022 अब जाने को है पर इस साल में देश ने, विक्रम एस.किर्लोस्कर (निधन-29 नवंबर-2022), साइरस मिस्त्री

साल 2022 अब जाने को है पर इस साल में देश ने, विक्रम एस.किर्लोस्कर (निधन-29 नवंबर-2022), साइरस मिस्त्री (निधन- 4 सितंबर-2022), राकेश झुंझुनवाला (निधन-14 अगस्त 2022), पालोनजी मिस्त्री (निधन: 28 जून 2022),  राहुल बजाज (निधन-12 फरवरी 2022) जैसे-जैसे बड़े उधोगपति खोये हैं।

1. राहुल बजाज:  साल के शुरुआत में ही 12 फरवरी 2022 को देश ने राहुल बजाज को खोया है। राहुल बजाज देश के जाने माने ‘बजाज ऑटो के चेयरमैन’ तथा ‘राज्य सभा’ के सदस्य भी थे, राहुल बजाज को सन 2001में भारत सरकार ने उद्योग एवं व्यापार क्षेत्र में ‘पद्म भूषण’ सम्मान से सम्मानित किया था। 1965 में ‘बजाज ग्रुप’ की बागडोर संभालने वाले ‘राहुल बजाज’ का निधन 83 वर्ष की आयु में 12 फेब 2022 को हुआ था। राहुल बजाज का निधन निमोनिया के साथ हृदय सम्बंधित परेशानियों के कारण हुई थी।

2. पालोंन जी मिस्त्री: दूसरा बड़ा नाम, ‘पालोंन जी मिस्त्री’ का है। ‘कंस्ट्रक्शन टाइकून’ और ‘शापूरजी पालोनजी समूह’ के अध्यक्ष थे। ये ‘कंस्ट्रक्शन सेक्टर’ की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक थी। साल 2016 में भारत सरकार ने इनको ‘पद्मभूषण’ सम्मान से सम्मानित किया था। भारत के सबसे बड़े निजी समूह, (TATA GROUP) के प्राथमिक शेयरधारक में सबसे बड़े व्यक्तिगत शेयरधारक थे, लेकिन बाद में वो टाटा समूह से अलग हो गए। 28 जून 2022 को पलोनजी का निधन हो गया। इनको भारत का गुमनाम खरबपति भी कहा जाता था।

3. राकेश झुंझुनवाला:  तीसरा सबसे बड़ा नाम, राकेश झुंझुनवाला का है। ये शेयर बाजार के सबसे बड़े निवेशक एवं शेयर व्यापारी थे, तथा वे पेशे से चार्टर्ड एकाउन्टैन्ट भी थे। झुनझुनवाला को शेयर बाजार का ‘बिगबुल’ और भारत का ‘वारेन बफेट’ भी कहा जाता था। शेयर बाजार के जिस बिगबुल की बुलंदियों से सिख कर लोग अपने आपको शेयर बाजार के लिए तैयार करते थे, 14 अगस्त-2022 को 62 साल की उम्र में, वो बुल इस दुनिया को अलविदा कहकर चला गया।

4. साइरस मिस्त्री:  चौथा सबसे चर्चित तथा अहम् नाम, साइरस मिस्त्री का है। जो ‘पलोनजी मिस्त्री’ के बेटे तथा ‘टाटा संस’ के पूर्व चेयर मेन थे। इनका निधन बहुत ही दर्दनाक सड़क हादसे से हुआ था। गुजरात से लौटते समय महाराष्ट्र से सटे पालघर में उनकी मर्सिडीज कार, डिवाइडर से टकरा गई थी और इस हादसे में उनकी जान चली गई। आपको ज्ञात होगा, मिस्त्री की मौत के बाद भारत सरकार ने कार वाहनों के लिए पीछे भि सीटबैल्ट लगाने का निर्देश जारी कर रखा है, मिस्त्री देश के युवा चेयरमेन में शामिल थे।

5. विक्रम एस. किर्लोस्कर: पांचवां नाम, विक्रम एस. किर्लोस्कर का है। जो टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस चेयरपर्सन थे। विक्रम किर्लोस्कर का निधन 29 नवंबर 2022 को हार्ट अटैक की वजह से हुआ था। 64 वर्ष के किलोस्कर को 29 नवंबर 2022 को डॉ ने ब्रेन डेड घोषित कर दिया। किर्लोस्कर को भारत के ऑटोमोटिव इंडस्ट्री के प्रमुख के रूप में याद किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।