Bank Holidays In November: नवंबर महीने में 15 दिन रहेगी बैंकों की छुट्टियां, यहां देखें पूरी लिस्ट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Bank Holidays in November: नवंबर महीने में 15 दिन रहेगी बैंकों की छुट्टियां, यहां देखें पूरी लिस्ट

Bank Holidays In November 2023: अगले महीने यानी की नवंबर में कई त्योहार आने वाले है। आपमें से कई लोग इन त्योहारों पर खास प्रकार की तैयारी कर रहे होगें। पर मार्केट से खरीदारी के लिए आपको पैसे की जरूरत होगी और हो सकता है कि आपको बैंक जाना पड़े। हालांकि आज कल ऑनलाइन बैंक सिस्टम आने से सभी का काम आसान हो गया है। अगर आपको भी अगले महीने बैंक से जुड़े किसी भी प्रकार का कोई काम है, तो आप जल्द ही पूरा कर ले क्योंकि देश के कई राज्यों में नवंबर में आधे महीने यानी 15 दिन बैंक बंद रहेंगे।

हर राज्य में अलग छुट्टी

बैंक के काम और छुट्टी हर राज्य के हिसाब से अलग-अलग होते है। बता दे कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की नवंबर बैंक अवकाश सूची के अनुसार, इस महीने बैंक सभी रविवार और दूसरे और चौथे शनिवार सहित 15 दिन बंद रहेंगे।

Bank account 4355
सांकेतिक तस्वीरें

नवंबर में राज्यवार बैंक अवकाश सूची

  • 1 नवंबर (बुधवार)- कन्नड़ राज्योत्सव/करवा चौथ: कर्नाटक, मणिपुर, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद हैं।
  • 5 नवंबर रविवार की छुट्टी
  • 10 नवंबर (शुक्रवार)- वांगला फेस्टिवल: मेघालय में बैंक बंद हैं।
  • 12 नवंबर रविवार की छुट्टी
  • 13 नवंबर (सोमवार) – गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/दिवाली: त्रिपुरा, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में बैंक बंद हैं।
  • 14 नवंबर (मंगलवार) – दिवाली (बाली प्रतिपदा)/दीपावली/विक्रम संवत नव वर्ष दिवस/लक्ष्मी पूजा – गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, सिक्किम।
  • 15 नवंबर (बुधवार) – (भाई दूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/निंगोल चक्कोबा/भारत्री – सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, बंगाल, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद हैं।
  • 19 नवंबर रविवार की छुट्टी
  • 20 नवंबर (सोमवार)- छठ (सुबह का अर्घ्य)- बिहार और राजस्थान में बैंक बंद।
  • 23 नवंबर (मंगलवार) – सेंग कुत्सनेम/इगास-बग्वाल – उत्तराखंड और सिक्किम में बैंक बंद हैं।
  • 25 नवंबर चौथा शनिवार छुट्टी
  • 26 नवंबर रविवार की छुट्टी
  • 27 नवंबर (सोमवार)- त्रिपुरा, मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, हैदराबाद-तेलंगाना, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, बंगाल, महाराष्ट्र, नई दिल्ली, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद हैं।
  • 30 नवंबर (गुरुवार)- कनकदास जयंती- कर्नाटक में बैंक बंद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।