तेल के दामों में राहत बरकरार, 14वें दिन भी नहीं बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत

सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों को स्थिर रखा, जिससे राजधानी दिल्ली

देश में पिछले 14 दिनों में पेट्रोल डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों को स्थिर रखा, जिससे राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार चौदहवें दिन भी कोई बदलाव नहीं हुआ।
केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: पांच रुपये तथा 10 रुपये प्रति लीटर की कमी करने से देश में इसकी कीमतों में कमी आयी थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश, कर्नाटक सहित देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने इन दोनों उत्पादों पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में कमी की है। 
इससे संबंधित राज्यों में इन दोनों पेट्रोलियम उत्पाद की कीमतों में और कमी आयी है। इसका असर आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बरकरार है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का सिलसिला जारी है। घरेलू बाजार में गुरुवार को 14वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। 
राजधानी दिल्ली में देश की सबसे बड़ तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के पंप पर पेट्रोल की कीमत 103.97 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर पर टिके रहे। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।