सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है। 24 कैरेट सोना दिल्ली में 95,650 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 97,000 रुपये प्रति किलो है। प्रमुख शहरों में भी सोने के भाव में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।
सोने-चांदी की कीमतों में लगातार भाव बढ़ने के बाद अब सोने और चांदी की चमक फीकी पढ़ रही है। दोनों के रेट में गिरावट दर्ज की जा रही है। सोना का भाव 1 लाख छूने के बाद अब हर दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वहीं चांदी ने भी एक लाख रुपये प्रति किलोग्राम का भाव छू लिया था। अब चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आज 5 मई 2025 को 24 कैरेट सोने का प्रति 10 ग्राम भाव 95,650 हजार रुपये है और 22 कैरेट सोने का प्रति दस ग्राम भाव 87,690 हजार रुपये है। चांदी की एक किलो कीमत का भाव 97,000 हजार रुपये है।
प्रमुख शहरों में सोने की कीमत
अलग अलग शहरों में सोने की कीमत भी अलग निर्धारित की जाती है, साथ ही 24 कैरेट सोना और 22 कैरेट सोने के भाव में भी भारी अंतर देखने को मिलता है। जानते है आपके प्रमुख शहरों में सोने का आज का भाव।
दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 95, 650 हजार रुपये प्रति दस ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 87,690 हजार रुपये प्रति दस ग्राम है।
जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव 95, 666 हजार रुपये प्रति दस ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 87,706 हजार रुपये प्रति दस ग्राम है।
कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 95, 525 हजार रुपये प्रति दस ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 87,565 हजार रुपये प्रति दस ग्राम है।
मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 95, 527 हजार रुपये प्रति दस ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 87,567 हजार रुपये प्रति दस ग्राम है।
भोपाल में 24 कैरेट सोने का भाव 95, 584 हजार रुपये प्रति दस ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 87,624 हजार रुपये प्रति दस ग्राम है।
अप्रैल में Petrol-Diesel की खपत बढ़ी, आर्थिक गतिविधियों में तेजी
चांदी की कीमत
सोने की कीमत में गिरावट के बाद चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। चांदी की कीमतों ने भी 1 लाख रुपये प्रति किलो ग्राम का भाव छू लिया था लेकिन अब चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आज चांदी का भाव 97,000 हजार रुपये प्रति किलो ग्राम है। कल 04 मई 2025 को चांदी की कीमत लगभग 98,000 हजार रुपये प्रति एक किलो ग्राम थी। कल की तुलना में आज चांदी की कीमतों में लगभग 1,000 हजार रुपये की गिरावट देखने को मिली है।