अंतराष्ट्रीय स्तर पर एक डॉलर प्रति बैरल बढ़ी कच्चे तेल की कीमत, जानिएं महानगरों में आज कितना है रेट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अंतराष्ट्रीय स्तर पर एक डॉलर प्रति बैरल बढ़ी कच्चे तेल की कीमत, जानिएं महानगरों में आज कितना है रेट

कच्चे तेल की कीमत में एक डॉलर प्रति बैरल की वृद्धि की गई जिससे अब कच्चे तेल की

अंतराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को कच्चे तेल की कीमत में एक डॉलर प्रति बैरल की वृद्धि की गई जिससे अब कच्चे तेल की कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में अब 76 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। हालांकि देश में आज पेट्रोल-डीजल की कीमत 39वें दिन बाद भी स्थिर बनी हुई है। देश की राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा महीने की शुरुआत में पेट्रोल पर वैट घटाया गया था जिसकी वजह से पेट्रोल की कीमत में आठ रुपए की गिरावट आई थी। मुख्यमंत्री द्वारा वैट कम किए जाने के बाद से दिल्ली में कीमतें स्थिर बनी हुई है। 
रोजाना होती है कीमतों की समीक्षा 
कुछ माह पहले केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: पांच रुपये तथा 10 रुपये प्रति लीटर की कमी करने से देश में इसकी कीमतों में कमी आयी थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश, कर्नाटक सहित देश के 22 राज्यों और केंद, शासित प्रदेशों ने इन दोनों उत्पादों पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में कमी की थी। हालांकि देश में किसी भी सरकार ने अभी तक डीजल पर कोई वैट घटाने का फैसला नहीं किया है। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।
शहर का नाम  पेट्रोल (रुपये/लीटर)  (डीजल रुपये/लीटर) 
दिल्ली            95.41                            86.67 
मुंबई             109.98                           94.14 
चेन्नई             101.40                           91.43 
कोलकाता    104.67                            89.79 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।