जानिए दुनिया में सबसे अधिक टैक्स वसूलने वाले देश और ऐसे देश जहाँ है टैक्स है सबसे कम ! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जानिए दुनिया में सबसे अधिक टैक्स वसूलने वाले देश और ऐसे देश जहाँ है टैक्स है सबसे कम !

NULL

आज संसद में भारत का आम बजट पेश हो रहा है और व्यापारी से लेकर आम जन के बीच कई मुद्दे है जिनके ऊपर चर्चा गर्म है। कुछ बड़े मुद्द्दों में से एक है टैक्स। टैक्स को लेकर कई तरह की विषमताएं देखने को मिल रही है और आम लोगों की यहीं मांग है की टैक्स की मार से उन्हें बचाया जाए।

taxऐसे में सबसे बड़ी चुनौती जो भारत सरकार के सामने है वो ये की टैक्स दरों में कैसे छूट दी जाये और टैक्स स्लैब में न्यूनतम राशि को बढाया जा सके। बाकी देशों की बात की जाये तो बहुत से ऐसे देश है जहाँ पर भारत की तुलना में काफी अधिक टैक्स चुकाना पड़ता है पर इसके साथ ही लोगों को काफी ऐसी सुविधाएँ प्राप्त होती है जो भारत में उपलब्ध नहीं है।

OECD countriesआज हम आपको ऐसे देशों के बारे में बता रहे है जहाँ पर नागरिक सबसे ज्यादा टैक्स चुकाते है। ये सभी देश
आर्थिक सहयोग तथा विकास संगठन यानी ओईसीडी का हिस्सा है। इस संगठन में करीब 35 देश शामिल है। इस सूची में अधिकतर देश यूरोपीय देश है।

taxसबसे ज्यादा टैक्स देने की सूची में बेल्जियम के नागरिक पहले स्थान पर है जो अपनी मासिक आये का करीब 54% हिस्सा टैक्स के रूप में चुकाते है। इसके बाद दुसरे नंबर पर जर्मनी आता है जहाँ नागरिक को अपनी आय से करीब 49.4% रकम टैक्स में देना पड़ता है।

taxइस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हंगरी काबिज़ है जहाँ पर लोगों को अपनी आय का 48.2% हिस्सा टैक्स में देना पड़ता है। टैक्स की इतनी उच्च दरों को वसूलने के बाद ये देश नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा के साथ साथ कई तरह की पारिवारिक सेवाएं भी उपलब्ध कराते है।

taxइसी तरह इस संगठन में ऐसे भी देश है जहाँ पर इन देशों की तुलना में कम टैक्स भी चुकाया जाता है। इस लिस्ट में बहुत कम ही यूरोपीय देश है। न्यूनतम टैक्स वसूलने वाले देशों में चिली ऐसा देश है जहाँ मात्र नागरिकों की आय का महज़ 7% हिस्सा ही टैक्स में चुकाना पड़ता है। इसके बाद दुसरे नंबर पर

Taxन्यूज़ीलैण्ड है जहाँ पर आय का 17.9% और नीचे से तीसरे स्थान पर मेक्सिको है जहाँ पर 20.1% टैक्स देने का प्रावधान है। आर्थिक सहयोग तथा विकास संगठन में दुनिया की महाशक्ति अमेरिका भी शामिल है जहाँ पर लोगों को अपनी आय का 31.7% हिस्सा टैक्स में चुकाना पड़ता है।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।