Sensex Today : भारतीय शेयर बाजार में आज शानदार तेजी रही। निफ्टी और सेंसेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे मजबूत होकर 84.45 के लेवल पर बंद हुआ। शुक्रवार को फार्मा, इंफ्रा और एनर्जी शेयरों की खरीदारी हुई। ऑटो और मेटल इंडेक्स भी बढ़त पर बंद हुए। रियल्टी, पीएसयू और बैंकिंग शेयरों में दबाव दिखा। इस तेजी के साथ बाजार में गुरुवार की गिरावट रिकवर हो गई। निफ्टी 24100 के लेवल को पार किया है। फार्मा सेक्टर में खरीदारी की बदौलत आज निफ्टी के तेजी वाले स्टॉक में टॉप पर सिपला, सन फार्मा और डिविस लैब्स शामिल रहे।
सेंसेक्स में 218 अंकों की बढ़त
आज के कामकाज के बाद सेंसेक्स 218 अंकों की बढ़त के साथ 81225 पर बंद हुआ। निफ्टी 104 अंक बढ़कर 24854 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 805 अंकों की बढ़त के साथ 52094 पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स 183 अंकों की बढ़त के साथ 58649 पर बंद हो गया।
अडानी ग्रीन में 20% की बढ़त
अडानी ग्रीन में पिछले एक साल में आज एक दिन की सबसे बड़ी तेजी रही। यह आज 20% की बढ़त के साथ बंद हुआ। हीरो मोटोकॉर्प के अलावा सभी ऑटो स्टॉक में एक्शन दिखा। रिलायंस इंडस्ट्री आज दिन के ऊपरी स्तर पर बंद हो गया।
इन शेयरों में भी बढ़त
भारती एयरटेल आज 4% की बढ़त के साथ बंद हुआ। लाइफ इंश्योरेंस स्टॉक में सेशन के आखिरी घंटे में रिकवरी हुई। एसबीआई लाइफ 3 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। अलाइड ब्लंडर्स भी 4% बढ़कर बंद हुआ। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने स्टॉक को कवरेज में शामिल करते हुए बाय की राय रखी है। के साथ बंद हुआ।
इस सप्ताह कैसा रहा बाजार?
बाजार लगातार दूसरे हफ्ते बढ़त के साथ बंद हुआ है। दो हफ्तों में निफ्टी 2.6% ऊपर पहुंचा है। अधिकतर सेक्टर में तेजी रही। पीएसयू बैंक इंडेक्स सबसे तेजी वाले सेक्टर रहा। मिडकैप इंडेक्स में 2% की बढ़त है। इस हफ्ते निफ्टी बैंक 2% बढ़कर बंद हुआ। एसबीआई, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में तेजी रही।