एनपीएस के तहत रिलायंस कैपिटल पेंशन फंड का पंजीकरण रद्द - Punjab Kesari
Girl in a jacket

एनपीएस के तहत रिलायंस कैपिटल पेंशन फंड का पंजीकरण रद्द

राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) के तहत पंजीकृत रिलायंस कैपिटल पेंशन फंड का पंजीकरण रद्द कर दिया गया है।

नई दिल्ली : राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) के तहत पंजीकृत रिलायंस कैपिटल पेंशन फंड का पंजीकरण रद्द कर दिया गया है। कंपनी ने इसके लिए अनुरोध किया था। पेंशन नियामक पीएफआरडीए ने एक नोटिस में यह बात कही। पेंशन निधि नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने कहा कि इसी के साथ अब एनपीएस के तहत इस पेंशन फंड का विकल्प नहीं रहेगा। 
इस साल की शुरुआत में रिलायंस कैपिटल ने अपना एनपीएस लाइसेंस वापस कर दिया था। निजी क्षेत्र के सदस्यों के धन का प्रबंधन करने के लिए एनपीएस के तहत आठ कंपनियां पंजीकृत थी। रिलायंस कैपिटल पेंशन फंड इन्हीं में से एक थी। 
पेंशन नियामक ने कहा कि रिलायंस कैपिटल पेंशन फंड लिमिटेड की ओर से किए गए अनुरोध के आधार पर, रिलायंस कैपिटल पेंशन को दिए गए पंजीकरण प्रमाण पत्र को प्राधिकरण ने रद्द कर दिया है। अब एनपीएस के तहत यह पेंशन फंड सदस्यों के लिए उपलब्ध नहीं होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।