तैयार इस्पात निर्यात 17 प्रतिशत बढ़ा

NULL

नई दिल्ली : देश का तैयार इस्पात निर्यात 2017-18 में 16.7 प्रतिशत बढ़कर 96.21 लाख टन हो गया है जबकि 2016-17 में 82.42 लाख टन इस्पात का निर्यात किया गया था। इस्पात मंत्रालय की संयुक्त संयंत्र समिति (जेपीसी) की रिपोर्ट में यह कहा गया है। जेपीसी ने रिपोर्ट में कहा, ‘वित्त वर्ष 2016-17 के मुकाबले अप्रैल-मार्च 2017-18 में कुल तैयार इस्पात का निर्यात 16.7 प्रतिशत बढ़कर 96.21 लाख टन हो गया। इसमें मिश्र धातु रहित इस्पात (नॉन-अलॉय स्टील) का योगदान 87.27 लाख टन जबकि शेष योगदान स्टेनलैस स्टील समेत मिश्र धातु इस्पात का है।’

मार्च 2018 में, समग्र निर्यात 56.3 प्रतिशत गिरकर 7.08 लाख टन रह गया, जो कि एक वर्ष पहले इसी अवधि में 16.21 लाख टन था। वहीं, मार्च महीने के दौरान समग्र आयात 19.7 प्रतिशत गिरकर 6 लाख टन से 4.8 लाख टन रह गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2017-18 में कुल तैयार इस्पात का आयात 74.82 लाख हो गया, जो कि 2016-17 के आयात से 3.5 प्रतिशत अधिक है।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।