RBI Hike Repo Rate : ग्राहकों को लगा बड़ा झटका, रेपो रेट के बाद SBI समेत इन बैंकों में बयाज दर में बढ़ोतरी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

RBI Hike Repo Rate : ग्राहकों को लगा बड़ा झटका, रेपो रेट के बाद SBI समेत इन बैंकों में बयाज दर में बढ़ोतरी

फेस्टिव सीजन से पहले भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने शुक्रवार को बड़ा झटका दिया है।

फेस्टिव सीजन से पहले भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने शुक्रवार को बड़ा झटका दिया है। आरबीआई ने एक बार फिर रेपो रेट में बढ़ोतरी की है। मई महीने के बाद से रेपो रेट अब तक चार बार इजाफा हुआ है। RBI ने रेपो रेट में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। एक बार फिर रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद कई बैंको ने अपना ब्याज दर को बड़ा दिया है। 
 नई दरें शनिवार यानी आज से लागू कर दी जएंगी
भारतीय स्टेट बैंक की वेबसाइट पर दी गयी जानकारी के अनुसार रेपो रेट से संबंधित एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट (EBLR) और लेंडिंग रेट RLLR में 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद EBLR 8.55 फीसदी और RLLR 8.15 पर पहुंच गया है। नई दरें शनिवार यानी आज से लागू क्र दी जएंगी। 
EMI में होगी बढ़ोतरी 
बैंक ऑफ इंडिया ने आरबीएलआर को बढ़ाकर 8.75 फीसदी कर दिया है। ICICI बैंक ने भी अपना EBLR बढ़ा दिया है और यह बढ़कर 9.60 प्रतिशत हो गया है। EBLR वह ब्याज दर है जिसके नीचे बैंक उधार देने की अनुमति नहीं देते हैं। कर्ज की दर बढ़ने से उन लोगों की EMI बढ़ जाएगी, जिन्होंने ईबीएलआर या आरएलएलआर पर कर्ज लिया है।
एचडीएफसी ने होम लोन की ब्याज दर में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी की है। नई दर 1 अक्टूबर से प्रभावी होगी। इस वित्तीय संस्थान ने पिछले पांच महीनों में सातवीं बार ब्याज दरों में वृद्धि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।