घरेलू स्तर पर 135वें दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हुई बढ़ोतरी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

घरेलू स्तर पर 135वें दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हुई बढ़ोतरी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज लंदन ब्रेंट 107.93 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 2.06 प्रतिशत चढ़कर 105.10

रूस और यूक्रेन के बीच जारी भीषण युद्ध को आज 24 दिन हो चुकें है और अभी भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस युद्ध का असर कई देशों पर भी पड़ा है और कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज लंदन ब्रेंट 107.93 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 2.06 प्रतिशत चढ़कर 105.10 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। हालांकि देश में 135वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रहे। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल रूस यूक्रेन संकट के बाद ही शुरू हो गया था।
डीजल की कीमतों पर नहीं पड़ा कोई प्रभाव 
केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: पांच और 10 रुपये घटाने की घोषणा के बाद 04 नवंबर 2021 को ईंधन की कीमतों में तेजी से कमी आई थी। इसके बाद राज्य सरकार के मूल्य वर्धित कर (वैट) कम करने के फैसले के बाद राजधानी दिल्ली में भी वैट को कम करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद राजधानी में 02 दिसंबर 2021 को पेट्रोल लगभग आठ रुपये सस्ता हुआ था। डीजल की भी कीमतें हालांकि जस की तस बनी रही।
महानगरों में तेल की कीमतें
दिल्ली            95.41                            86.67 
मुंबई             109.98                           94.14 
चेन्नई             101.40                           91.43 
कोलकाता    104.67                            89.79

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।