Petrol Diesel Price : आज फिर बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, मुंबई में पेट्रोल 100 के पार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Petrol Diesel Price : आज फिर बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, मुंबई में पेट्रोल 100 के पार

पेट्रोल-डीजल के दाम शनिवार को फिर बढ़ाये गये जिससे देश की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत

पेट्रोल-डीजल के दाम शनिवार को फिर बढ़ाये गये जिससे देश की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत पहली बार 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गई। दिल्ली और कोलकाता में भी पेट्रोल अब 94 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच चुका है जबकि मुंबई में डीजल 92 रुपये प्रति लीटर से महंगा हो गया।
अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, मुंबई में आज पेट्रोल की कीमत 25 पैसे बढ़कर 100.19 रुपये प्रति लीटर हो गई। यह पहली बार किसी बड़े महानगर में 100 रुपये के पार गया है। वहां डीजल की कीमत भी 30 पैसे बढ़कर 92.17 रुपये प्रति लीटर के ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गई।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 26 पैसे और डीजल 27 पैसे महंगा हुआ। आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 93.94 रुपये और डीजल की कीमत 84.89 रुपये प्रति लीटर रही। गत 04 मई से अब तक 15 दिन दोनों जीवाश्म ईंधनों के दाम बढ़ये गये हैं जबकि 11 दिन इनके मूल्यों में बदलाव नहीं किया गया है। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 3.54 रुपये और डीजल 4.15 रुपये महंगा हो चुका है।
चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 23 पैसे और 25 पैसे बढ़। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 95.51 रुपये और कोलकाता में 93.97 रुपये का बिका। डीजल की कीमत चेन्नई में 26 पैसे बढ़कर 89.65 रुपये और कोलकाता में 28 पैसे बढ़कर 87.74 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।
देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:
 शहर का नाम   पेट्रोल रुपये/लीटर  डीजल रुपये/लीटर 
दिल्ली              93.94                    84.89 
मुंबई               100.19                   92.17 
 चेन्नई            95.51                     89.65 
कोलकाता        93.97                    87.74

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।