पेट्रोल-डीजल के रेट जारी, नहीं हुआ कोई आज बदलाव, जानिए प्रमुख शहरों के भाव - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पेट्रोल-डीजल के रेट जारी, नहीं हुआ कोई आज बदलाव, जानिए प्रमुख शहरों के भाव

अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 99.16 रुपये प्रति लीटर

अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 99.16 रुपये प्रति लीटर के अब तक के उच्चतम स्तर पर स्थिर रही। शुक्रवार को पेट्रोल 35 पैसे महँगा हुआ था। डीजल लगातार चौथे दिन 89.18 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहा। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का मौजूदा सिलसिला 04 मई को शुरू हुआ था। दिल्ली में मई और जून में पेट्रोल 8.41 रुपये और डीजल 8.45 रुपये महँगा हुआ था।
देश के दूसरे शहरों में भी दोनों जीवाश्म ईंधनों के दाम आज स्थिर रहे। मुंबई में पेट्रोल 105.24 रुपये और डीजल 96.72 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। चेन्नई में 100.13 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर के भाव बिका। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 99.04 रुपये और डीजल की कीमत 92.03 रुपये रही।
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं। देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे : 

शहर का नाम   पेट्रोल रुपये/लीटर  डीजल रुपये/लीटर 

दिल्ली             99.16                   89.18

मुंबई               105.24                  96.72

 चेन्नई            100.13                   93.72

कोलकाता        99.04                 92.03

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।