पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार तीसरे दिन राहत जारी रही। तेल विपणन करने वाली कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढोत्तरी नहीं की, जिसके चलते ईंधन के दाम आज भी स्थिर रहे। बीते 19 दिनों में तेल के दामों में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।
इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में 80-80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गयी थी। इस वृद्धि के बाद से दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रूपये प्रति लीटर और डीजल 96.67 रूपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 120.51 रूपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 104.77 रूपए प्रति लीटर पर स्थिर है।
रूस के यूक्रेन पर हमला करने के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बाधित होने की आशंका के बीच देश में इन दोनों जीवाश्म ईंधनों की कीमतों में उछाल आया है। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 137 दिनों की स्थिरता के बाद 22 मार्च 2022 से बढ़नी शुरू हुई हैं। कंपनियों पिछले 19 दिनों में 14 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की है। तब से अब तक इनके दामों करीब 10 रूपए की तेजी आयी हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। लंदन ब्रेंट क्रूड आज 102.78 डालर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 1.95 प्रतिशत की तेजी के साथ 97.90 डालर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। उल्लेखनीय है कि पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की नित्य प्रतिदिन समीक्षा होती है और उसके आधार पर प्रतिदिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।
देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे हैं :-
महानगर पेट्रोल डीजल (रुपये प्रति लीटर)
दिल्ली 105.41, 96.67
कोलकाता 115.12, 99.83
मुंबई 120.51, 104.77
चेन्नई 110.85, 100.94