पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार दूसरे दिन हुई बढ़ोतरी, दिल्ली में पेट्रोल 96 रुपये के पार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार दूसरे दिन हुई बढ़ोतरी, दिल्ली में पेट्रोल 96 रुपये के पार

तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में शनिवार को लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी की जिससे दिल्ली और

तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में शनिवार को लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी की जिससे दिल्ली और कोलकाता में पेट्रोल पहली बार 96 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया। देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल 27 पैसे तक और डीजल 24 पैसे तक महंगा हुआ।
अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 27 पैसे महंगा होकर 96.12 रुपये और डीजल 23 पैसे महंगा होकर 86.98 रुपये प्रति लीटर हो गया। गत 04 मई से अब तक 23 दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाये गये हैं जबकि शेष 17 दिन कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 5.72 रुपये तथा डीजल 6.25 रुपये महंगा हो चुका है।
मुंबई में पेट्रोल में 26 पैसे और डीजल में 24 पैसे की बढ़ोतरी की गई। इसके साथ ही पेट्रोल की कीमत 102.30 रुपये और डीजल की कीमत 94.39 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई।चेन्नई में पेट्रोल 24 पैसे महंगा होकर 97.43 रुपये और डीजल 22 पैसे महंगा होकर 91.64 रुपये प्रति लीटर के भाव बिका।
कोलकाता में पेट्रोल का दाम 26 पैसे और डीजल का 23 पैसे बढ़। वहां एक लीटर पेट्रोल 96.06 रुपये और डीजल 89.83 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।
देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे: 
शहर का नाम  पेट्रोल रुपये/लीटर  डीजल रुपये/लीटर 
दिल्ली             96.12                   86.98 
मुंबई               102.30                 94.39 
चेन्नई             97.43                  91.64 
कोलकाता        96.06                 89.83 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।