ओएनजीसी ने अरब सागर में तेल, गैस की खोज की - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ओएनजीसी ने अरब सागर में तेल, गैस की खोज की

NULL

नई दिल्ली : पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द, प्रधान ने आज कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की आयल एंड नेचुरल गैस कारपोरेशन (ओएनजीसी) ने अरब सागर में स्थित अपने प्रमुख फील्ड मुंबई हाई में तेल एवं गैस के नए स्रोतों की खोज की है। इसे बड़ उपलब्धि बताया गया है। लोकसभा में प्रश्नों के लिखित जवाब में प्रधान ने कहा था कि यह खोज मुंबई हाई फील्ड के पश्चिम में स्थित कुएं डब्ल्यूओ-24-3 (डब्ल्यूओ-24-सी) में की गयी है।

हालांकि संसद में आज अवकाश है लेकिन इस उत्तर को लोकसभा की वेबसाइट पर पोस्ट किया गया है। उन्होंने कहा, खुदाई के दौरान प्राप्त आंकड़ के आधार पर नौ क्षेत्रों को चिन्हित किया गया और उसके परीक्षण से तेल : गैस का प्रवाह दिखा।खोज से यह संकेत मिलता है कि क्षेत्र में करीब 2.97 करोड़ टन तेल एवं तेल समरूप गैस का भंडार है।

मुंबई हाई देश का सबसे बड़ तेल फील्ड है। वहां से फिलहाल 205,000 बैरल तेल प्रतिदिन (एक करोड़ टन सालाना से थोड़ अधिक) उत्पादन हो रहा है। नई खोज से उत्पादन दो साल से कम समय में होने की संभावना है। ओएनजीसी ने 2016-17 में 2.55 करोड़ टन तेल का उत्पादन किया जिसके 2019-20 में 2.8 से 2.9 करोड़ टन पहुंच जाने का अनुमान है।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।