अब ऐप से सीएनजी स्टेशन पर लगी कतार का लगेगा पता - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अब ऐप से सीएनजी स्टेशन पर लगी कतार का लगेगा पता

सीएनजी और पीएनजी वितरण करने वाली कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने एक विशेष ऐप किया जिससे उपभोक्ता अपने

नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी और पीएनजी वितरण करने वाली कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने एक विशेष ऐप किया जिससे उपभोक्ता अपने आस-पास सीएनजी स्टेशन का पता जान सकेंगे। साथ ही ऐप यह भी बतायेगा कि किस स्टेशन पर कितनी लंबी कतार है।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने यहां एक कार्यक्रम में ‘ऊर्जा’ नामक यह ऐप लांच किया। उन्होंने कहा कि सरकार देश के पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधान ने कहा कि सीएनजी सस्ता होने के बावजूद इस पर चलने वाले वाहनों की संख्या अपेक्षा के अनुरूप नहीं बढ़ने के लिए सीएनजी स्टेशनों पर लगने वाली लंबी कतारों को जिम्मेदार ठहराया था।

इस ऐप के जरिये अब यह समस्या भी दूर हो गयी है। इससे उपभोक्ताओं का समय बचेगा। यह ऐप उपभोक्ताओं को पांच किलोमीटर के दायरे में स्थित सभी सीएनजी स्टेशनों का पता बतायेगा। साथ ही पांच किलोमीटर के दायरे से बाहर के स्टेशनों की जानकारी मांगने पर उपलब्ध होगी।

ऐप यह भी बतायेगा कि किस सीएनजी स्टेशन पर कितनी लंबी कतार है और सीएनजी भरवाने में औसतन कितना समय लग सकता है। यह ऑटो, बस और कारों के लिए अलग-अलग प्रतीक्षा समय की जानकारी देगा। इसके अलावा मंत्री ने गेल के उपभोक्ताओं की शिकायतों, समस्याओं और सुझावों के लिए एक सोशल सीआरएम भी लॉन्च किया।

इस पर सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्मों के जरिये की गयी शिकायतों को एक जगह एकत्र कर उनका समाधान एक ही मंच से किया जायेगा। गेल के कर्मचारियों के लिए इंट्रानेट पर आधारित एक ऐप इग्लू लांच किया गया। इस पर कर्मचारी छुट्टी के लिए आवेदन और शिकायत भी कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।