नई औद्योगिक नीति में नये भारत की चुनौतियां और संभावनायें - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नई औद्योगिक नीति में नये भारत की चुनौतियां और संभावनायें

सुरेश प्रभु ने कहा चौथी औद्योगिक क्रांति डिजीटल तकनीक पर आधारित होगी और भारत प्रशासन के प्रत्येक पहलु

नई दिल्ली : केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि नयी औद्योगिक नीति नये भारत की सभी चुनौतियों और संभावनाओं को ध्यान में रखकर बनायी गयी है जो भारतीय अर्थव्यवस्था को विश्व आपूर्ति श्रृंखला की अगली कतार में रखेगी। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अनुसार श्री प्रभु ने कहा है कि नयी औद्योगिक नीति में भारत के समक्ष सभी चुनौतियों और संभावनाओं को समाहित किया गया है। यह भारत को विश्व आपूर्ति श्रृंखला की अगली कतार में रख देगी।

उन्होंने कहा कि चौथी औद्योगिक क्रांति डिजीटल तकनीक पर आधारित होगी और भारत प्रशासन के प्रत्येक पहलु के लिये डिजीटल तकनीक हासिल कर रहा है। इससे देश को विश्व आपूर्ति श्रृंखला में स्थान पाने में मदद मिलेगी। श्री प्रभु गुरुवार देर शाम चौथी औद्योगिक क्रांति की चुनौतियां और संभावनाओं पर बोल रहे थे।उन्होंने बताया कि वाणिज्य मंत्रालय ने नयी औद्योगिक नीति को सभी मंत्रालयों, राज्य सरकारों, उद्योग और संबद्ध पक्षों के साथ मिलकर तैयार किया है।

सुरेश प्रभु ने एक बार और विचार-विमर्श का दिया निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।