Girl in a jacket

राष्ट्रीय दूरसंचार नीति का मसौदा एक मई को

NULL

नई दिल्ली : सरकार नई राष्ट्रीय दूरसंचार नीति का मसौदा सार्वजनिक टिप्पणियों के लिए एक मई को जारी कर सकती है। दूरसंचार सचिव अरुणा सुंदरराजन ने यह जानकारी दी। अमेरिकी उद्योग मंडल एमचैम की सालाना आम बैठक को संबोधित करते हुए सुंदरराजन ने कहा कि नई नीति सुधार केंद्रित होगी। हमें उम्मीद है कि आप इसे एक मई को देख सकेंगे। यह निवेशक अनुकूल होगी और इसमें अनुपालन की लागत कम होगी।

सचिव ने कहा कि प्रस्तावित राष्ट्रीय दूरसंचार नीति (एनटीपी) 2018 को सार्वजनिक टिप्प्णियों के लिए 15-20 दिन रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि इससे नवोन्मेषण बढ़ेगा। यह मेक इन इंडिया पर केंद्रित होगी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक टिप्पणियां आने के बाद दूरसंचार विभाग अंतर मंत्रिस्तरीय विचार विमर्श शुरू करेगा।

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।