महिंद्रा एंड महिंद्रा के एमेरिटस चेयरमैन केशब महिंद्रा का निधन, 99 साल की उम्र में ली अंतिम सास - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महिंद्रा एंड महिंद्रा के एमेरिटस चेयरमैन केशब महिंद्रा का निधन, 99 साल की उम्र में ली अंतिम सास

महिंद्रा एंड महिंद्रा के मानद चेयरमैन केशब महिंद्रा का बृहस्पतिवार सुबह (12 अप्रैल, 2023) मुंबई में निधन हो

महिंद्रा एंड महिंद्रा के एमेरिटस चेयरमैन केशब महिंद्रा का बृहस्पतिवार सुबह (12 अप्रैल, 2023) मुंबई में निधन हो गया। महिंद्रा परिवार के एक करीबी व्यक्ति ने बताया कि केशव महिंद्रा (99 वर्ष) ने आज सुबह घर पर ही अंतिम सांस ली। वह 1947 में कंपनी में शामिल हुए थे और 1963 में इसके चेयरमैन बन गए थे।।
वाहन विनिर्माताओं के संगठन सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बयान में कहा कि भारतीय वाहन उद्योग ने अपने अग्रणी लोगों में से एक को आज खो दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय वाहन उद्योग की यात्रा के शुरुआती वर्षों में उनके नेतृत्व ने देश को वैश्विक स्तर पर एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी के रूप में पहचान दिलाई। उनकी मदद से ही भारत वाहन क्षेत्र का विनिर्माण केंद्र बन सका।’’
बता दें कि हाल ही में जारी फोर्ब्स की 2023 की बिलेनियर्स सूची में उन्हें भारत के 16 नए अरबपतियों में शामिल किया गया था। केशब महिंद्रा, उद्योगपति आनंद महिंद्रा के चाचा थे और अभी तक महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन एमेरिटस थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।