Local Currency Settlement System: भारत- नाइजीरिया के बीच जल्द फाइनल होगा लोकल करेंसी सेगमेंट समझौता
Girl in a jacket

भारत- नाइजीरिया के बीच जल्द फाइनल होगा लोकल करेंसी सेगमेंट समझौता

Local Currency Settlement System

Local Currency Settlement System: भारत और नाइजीरिया जल्द ही स्थानीय मुद्रा निपटान प्रणाली समझौते यानी लोकल करेंसी सेटलमेंट सिस्टम एग्रीमेंट को अंतिम रूप दे सकते हैं। अबुजा में आयोजित भारत-नाइजीरिया संयुक्त व्यापार समिति के दूसरे सत्र में यह निर्णय लिया गया, जिसमें डिजिटल अर्थव्यवस्था और डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना, कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस तथा फार्मास्यूटिकल्स सहित कई फोकस क्षेत्रों की पहचान की गई।

Highlights

  • स्थानीय मुद्रा निपटान प्रणाली समझौता नजदीक
  • अबुजा में आयोजित भारत-नाइजीरिया समीती में मंथन

 लोकल करेंसी सेगमेंट समझौते पर मंथन

भारत और नाइजीरिया जल्द ही स्थानीय मुद्रा निपटान प्रणाली समझौते यानी लोकल करेंसी सेटलमेंट सिस्टम एग्रीमेंट को अंतिम रूप दे सकते हैं। इसका मकसद दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को और मजबूत करना है। नाइजीरिया की राजधानी अबुजा में 29 और 30 अप्रैल 2024 को आयोजित भारत-नाइजीरिया संयुक्त व्यापार समिति (JTC) के दूसरे सत्र में इस पर विस्तार से चर्चा की गई।  भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कहा है कि दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों में हाल के घटनाक्रमों की समीक्षा करने के लिए लंबी बातचीत की है। वार्ता में इस मामले में आगे बढ़ने के लिए दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई है। उनके साथ नाइजीरिया में भारत के उच्चायुक्त जी बालासुब्रमण्यम और वाणिज्य विभाग की आर्थिक सलाहकार प्रिया पी नायर भी थीं।

segment2

वाणिज्य मंत्रालय ने दी जानकारी

वाणिज्य मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार, व्यापक वार्ता के दौरान, दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों में हाल के घटनाक्रमों की विस्तृत समीक्षा की और आगे विस्तार के लिए विशाल अप्रयुक्त क्षमता को स्वीकार किया।

segment3

भारत और नाइजीरिया के बीच द्विपक्षीय व्यापार

भारत और नाइजीरिया के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2022-23 में 11.8 बिलियन अमरीकी डॉलर था। वर्ष 2023-24 में, द्विपक्षीय व्यापार 7.89 बिलियन अमरीकी डॉलर पर है, जो गिरावट का रुख दर्शाता है।

segment4

27 बिलियन अमरीकी डॉलर के कुल निवेश के साथ, लगभग 135 भारतीय कंपनियां नाइजीरिया के जीवंत बाजार में सक्रिय रूप से लगी हुई हैं। विज्ञप्ति में कहा गया है कि ये निवेश विविध क्षेत्रों में किए जाएंगे, जिनमें बुनियादी ढांचा, विनिर्माण, उपभोक्ता वस्तुएं और सेवाएं शामिल हैं।

नोट – इस खबर में दी गयी जानकारी निवेश के लिए सलाह नहीं है। ये सिर्फ मार्किट के ट्रेंड और एक्सपर्ट्स के बारे में दी गयी जानकारी है। कृपया निवेश से पहले अपनी सूझबूझ और समझदारी का इस्तेमाल जरूर करें। इसमें प्रकाशित सामग्री की जिम्मेदारी संस्थान की नहीं है। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।