जानें कौन है दुनिया का सबसे अमीर राजा, 3.73 लाख करोड़ संपत्ति का है मालिक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जानें कौन है दुनिया का सबसे अमीर राजा, 3.73 लाख करोड़ संपत्ति का है मालिक

थाईलैंड के राजा वजीरालोंगकोर्न बने दुनिया के सबसे अमीर राजा

राजाओं और शाही परिवारों की संपत्ति हमेशा से ही दुनिया भर में चर्चा का विषय रही है। इन शाही व्यक्तियों के पास अरबों डॉलर की संपत्ति होती है और ये अपनी ऐश्वर्यपूर्ण जिंदगी के लिए प्रसिद्ध होते हैं। हाल ही में दुनिया के सबसे अमीर राजाओं की एक सूची जारी की गई है, जिसमें पहले स्थान पर थाईलैंड के महा वजीरालोंगकोर्न का नाम है, जिनके पास 43 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। आइए, जानते हैं इस सूची के शीर्ष 10 राजाओं के बारे में और उनका साम्राज्य किस प्रकार फैला हुआ है।

king maha vajiralongkorn600 1730177182

राजा वाजीरालोंग्कोर्न है सबसे अमीर

थाईलैंड के राजा वाजीरालोंग्कोर्न, जिन्हें किंग राम एक्स के नाम से जाना जाता है, अपनी शानो-शौकत और अपार संपत्ति के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने 13 अक्टूबर 2016 को अपने पिता राजा भूमिबोल अदुल्यादेज के निधन के बाद थाईलैंड का सिंहासन संभाला था। उनकी कुल संपत्ति $45 बिलियन (3.73 लाख करोड़ रुपये) आंकी गई है। वाजीरालोंग्कोर्न के दिवंगत पिता राजा भूमिबोल ने 2011 में फोर्ब्स की सबसे अमीर शासकों की सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया था।

Thailand King Maha Vajiralongkorn

ये भी है कमाई का जरिया

संपूर्ण देश में ब्‍यूरो को 40,000 संपत्तियों से किराया प्राप्त होता है। इन संपत्तियों में से 17,000 सिर्फ राजधानी बैंकॉक में ही स्थित हैं। राजा वजिरालोंगकोर्न की थाईलैंड के दूसरे सबसे बड़े बैंक सियाम कमर्शियल बैंक में 23 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वहीं, थाईलैंड के सबसे बड़े औद्योगिक समूह सियाम सीमेंट समूह में उनके पास 33.3 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

बेड़े में हैं 38 जहाज

महा वजिरालोंगकोर्न उर्फ किंग राम दस अपनी रईसी और शाही ठाट-बाट के लिए थाइलैंड ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर हैं। कभी वो अपनी शादी को लेकर चर्चा में रहते हैं, तो कभी अपने जहाज, बोट और लग्जरी गाड़ियों के बेड़े को लेकर। उनके पास 38 जहाज, 300 कारें और 52 नाव हैं। उनके बेड़े में एयरबस विमान से लेकर सुखोई सुपरजेट तक शामिल हैं। साल 2023 में उन्होंने लगभग 524 करोड़ रुपये का ईंधन सिर्फ हवाई जहाज और हेलीकॉप्टर उड़ाने में खर्च कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।