जानिये ये लड़का कैसे 23 साल की उम्र में बना हजारों करोड़ का मालिक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जानिये ये लड़का कैसे 23 साल की उम्र में बना हजारों करोड़ का मालिक

NULL

आपने OYO Rooms कंपनी के बारे में तो सुना ही होगा जिसने भारत में होटल रूम बुकिंग के बिसनेस का तरीका ही बदल कर रख दिया है। बड़े बड़े स्थापित बिसनेस मैन और कंपनियां इस कंपनी का बढ़ता कद देखकर हैरान रह गए है। आपको जानकार हैरानी होगी भारत के हर बड़े और छोटे शहर में ये कंपनी मशहूर हो गयी है और ग्राहक भी इस कंपनी के काम से काफी खुश है।

1 332ये कंपनी मुख्य रूप से पर्यटकों और ट्रैवेलर्स को काम दाम पर अच्छी सुविधाएं वाले होटलों में कमरे बुक करने में मदद करती है। आपको बता दें इस कंपनी की शुरुआत एक 17 साल के लड़के ने की थी और उस वक्त किसी ने नहीं सोचा था की इतने काम समय में ये कंपनी 6000 करोड़ के बिसनेस की मालिक होगी।

2 179आज हम आपको बताने वाले है इस कंपनी के सीईओ और फाउंडर रितेश अग्रवाल के बारे में जिनकी सोच और कुछ अलग करने की चाह ने आज उन्हें कामयाबी के शिकार पर पहुंचा दिया है। रितेश बताते है अपना खुद का बिज़नेस की चाहत में खुद का बिज़नेस शुरू किया

3 167इस कंपनी को शुरू करने में उन्होंने किसी से कोई मदद नहीं ली और ना ही उनके आईडिया को किसी ने ख़ास तवज्जो दी थी। शुरूआती दिनों में उन्हें काफी संघर्ष भी झेलना पड़ा।

4 145पैसे की तंगी के कारण वो अपने कमरे का किराया भी नहीं भर पाते थे और कई बार भूखे भी सोना पड़ा।5 125शरू में रितेश ने ओरावाल नाम से एक वेबसाइट बनायीं थी और उसपर वो सस्‍ते और किफायती होटल्‍स के बारे में लोगो को जानकारी देते थे। लोगों के बीच लोकप्रियता बढ़ाने के लिए उन्‍होंने 2013 में उसका नाम बदल कर OYO Rooms रख दिया।

6 78जब उनकी वेबसाइट लोगों के बीच पहचान बनाने लगी तब उनके इस आईडिया को पहले निवेशक मिले आज OYO रूम्स के पास सॉफ्टबैंक और हीरो मोटर्स जैसे बड़े निवेशक है जिन्होंने अब बड़ी धनराशि इस कंपनी में निवेश की है। आपको बता दें OYO रूम्स के पास आज पूरे भारत में 8,500 होटलों में 70,000 से भी ज्यादा कमरे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।