KFin Tech Block Deal: KFIN TECH शेयरों में ब्लॉक डील संभव, Kotak Mahindra Bank बेच सकता है स्टेक
Girl in a jacket

KFIN TECH शेयरों में ब्लॉक डील संभव, Kotak Mahindra Bank बेच सकता है स्टेक

KFin Tech Block Dea

KFin Tech Block Deal: पिछले एक महीने में केफिन टेक के शेयरों में 4.39 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। हालांकि, पिछले 6 महीने में स्टॉक ने 38 परसेंट का रिटर्न दिया है। इस साल अब तक स्टॉक में 30 फीसदी की रैली आ चुकी है। पिछले एक साल में स्टॉक ने 114 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है।

Highlights

  • केफिन टेक के शेयरों में गिरावट
  • आज हो सकती है ब्लॉक डील
  • Kotak बेट सकता है स्टेक

मिली जानकारी के मुताबिक, KFin Technologies में ब्लॉक डील के जरिए हिस्सा बिक्री हो सकती है। एक हफ्ते में 7 फीसदी और महीनेभर में 10 फीसदी शेयर टूटा है। सोमवार को कंपनी का शेयर 3.5 फीसदी गिरकर 628 रुपये के भाव पर बंद।

kotak2

सूत्रों का कहना है कि KFin Technologies में ब्लॉक डील के जरिए 2% हिस्सा बिक्री हो सकती है। कोटक बैंक 34.7 लाख शेयर बेच सकता है। कंपनी में 218 करोड़ रुपये के 34.7 लाख शेयर बेच सकता है. ये ब्लॉक डील 5% तक डिस्काउंट पर हो सकती है।

KFin Technologies Ltd  का कहना है, ट्रांजेक्शन मैनेजमेंट, चैनल मैनेजमेंट, कंपाइल्स सॉल्युशंस, डेटा एनालिटिक्स और अन्य डिजिटल सर्विस एसेट मैनेजमेंट के लिए काम करती है।

kotak3

Block Deal : कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ब्लॉक डील के जरिए केफिन टेक (KFin Tech) में 2 फीसदी हिस्सेदारी बेच सकता है। सीएनबीसी आवाज ने आज 11 मार्च को सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। कोटक महिंद्रा बैंक कंपनी में 218 करोड़ रुपये के 34.7 लाख शेयर बेचने की योजना बना रहा है। यह डील करेंट मार्केट प्राइस की तुलना में अधिकतम 5 फीसदी डिस्काउंट पर होने संभावना है। केफिन टेक के शेयरों में आज 11 मार्च को 3.43 फीसदी की गिरावट आई है और यह स्टॉक 628.25 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

Kotak Mahindra Bank के पास 9.8% हिस्सेदारी

दिसंबर 2023 तक शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार कोटक महिंद्रा बैंक के पास KFin Technologies में 9.8 फीसदी हिस्सेदारी है। कोटक महिंद्रा बैंक ने सितंबर 2021 में KFin Tech में 310 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।