काम की खबर: करनी है कम दिनों में अच्छी बचत? तो लें LIC का ये प्लान! प्रीमियम पर मिलेगा 1 करोड़ का रिटर्न - Punjab Kesari
Girl in a jacket

काम की खबर: करनी है कम दिनों में अच्छी बचत? तो लें LIC का ये प्लान! प्रीमियम पर मिलेगा 1 करोड़ का रिटर्न

देश की जानी-मानी और सबसे विश्वसनीय बीमा कंपनी LIC (Life Insurance Corporation) पर आज भी देश के लाखों

देश की जानी-मानी और सबसे विश्वसनीय बीमा कंपनी LIC (Life Insurance Corporation) पर आज भी देश के लाखों लोग भरोसा करते हैं। यह कंपनी समय-समय पर कई तरह के ऐसे प्लान लेकर आती है, जो लोगों को भविष्य की बेहतर योजना बनाने में मदद करता है। एलआईसी का एक ऐसा ही प्लान है, जिसे पॉलिसी जीवन शिरोमणि नाम दिया गया है। यह एलआईसी का बहुत बढ़िया प्लान है, जिसके द्वारा आप बहुत कम दिन में अच्छी बचत कर सकते हैं।   
जानें क्या है जीवन शिरोमणि प्लान?  
एलआईसी का जीवन शिरोमणि प्लान एक नॉन-लिंक्ड, सीमित प्रीमियम पेमेंट मनी बैक योजना है। यह उच्च आय वर्ग के लोगों के लिए बहुत अच्छा पॉलिसी ऑप्शन है। इसमें गंभीर बीमारियों के लिए कवर मिलता है। 
इस पॉलिसी से मिलती है वित्तीय मदद:- 
जीवन शिरोमणि प्लान पॉलिसी के दौरान अगर पॉलिसी होल्डर की मौत हो जाती है तो डेथ बेनिफिट के तौर पर उसकी फैमिली को फाइनेंशियल सपोर्ट मिल सकता है। वहीं बीमा धारक के जीवित रहने पर निश्चित समय पर पेमेंट मिलता है। वहीं मैच्योरिटी पर एक साथ राशि दे दी जाती है।  
1649411827 jeevan

साथ में मिलता है सर्वाइवल बेनिफिट:- 
1. इस प्लान पर सर्वाइवल बेनिफिट यानी बीमा धारक के जीवित रहने पर यह पैसा मिलता है।
2. 14 साल की पॉलिसी में 10वें और 12वें साल सम एश्योर्ड का 30-30 प्रतिशत पैसा मिलता है।
3. 16 साल की पॉलिसी में 12वें और 14वें साल सम एश्योर्ड का 35-35 प्रतिशत पैसा मिलता है।
4. 18 साल की पॉलिसी में 14वें और 16वें साल सम एश्योर्ड का 40-40 प्रतिशत पैसा मिलता है।
5. 20 साल की पॉलिसी में 16वें और 18वें साल सम एश्योर्ड का 45-45 प्रतिशत पैसा मिलता है।  
अब ध्यान दें पॉलिसी की इन शर्तें पर:- 
1.कम से कम 1 करोड़ रुपये का होगा सम एश्योर्ड (ध्यान रखें सम एश्योर्ड 5 लाख के मल्टीपल में होगा)
2. आपको 4 साल तक प्रीमियम जमा करना होगा
3. पॉलिसी लेने की कम से कम उम्र 18 साल है
4. इसके साथ ही 14 साल की पॉलिसी 55 साल तक ले सकते हैं, 16 साल की पॉलिसी 51 साल तक, 18 साल की पॉलिसी 48 साल तक और 20 साल तक की पॉलिसी 45 साल तक ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।