साइप्रस के उद्यमियों को भारत में निवेश के लिए न्योता - Punjab Kesari
Girl in a jacket

साइप्रस के उद्यमियों को भारत में निवेश के लिए न्योता

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने साइप्रस को भारत के स्मार्ट शहर, बुनियादी ढांचा, डिजिटलीकरण और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में

निकोशिया : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने साइप्रस को भारत के स्मार्ट शहर, बुनियादी ढांचा, डिजिटलीकरण और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में निवेश का न्योता दिया है। उन्होंने सोमवार को यहां इस भूमध्यसागरीय देश के भारत की आर्थिक वृद्धि में योगदान का भी उल्लेख किया।भारत में साइप्रस आठवां सबसे बड़ा निवेशक है। दोनों देशों का द्विपक्षीय व्यापार 8.2 अरब डॉलर है। साइप्रस में प्रतिनिधि सभा में अपने संबोधन में कोविंद ने कहा कि भारत एक रोमांचक गंतव्य है और वहां आकर्षक कारोबारी अवसर मौजूद हैं।

उन्होंने कहा कि भारत के डिजिटल इंडिया मिशन, स्मार्ट शहर मिशन और बिजली और ऊर्जा, राजमार्ग और बंदरगाह और जहाजरानी जैसे क्षेत्रों में निवेश के व्यापक अवसर हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत पर्यटन को व्यापक पैमाने पर प्रोत्साहन दे रहा है। इसके तहत वीजा प्रावधानों को सरल किया जा रहा है और बुनियादी ढांचा तथा अन्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

बौद्ध परिपथ में अपर्याप्त संपर्क इसके पर्यटन में बाधा : कोविंद

कोविंद ने कहा कि भारत व्यापार के लिए खुला है। साइप्रस का स्वागत करने को तैयार है। साइप्रस को एक जिम्मेदार देश बताते हुए कोविंद ने उसके द्वारा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद तथा परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भारत की दावेदारी को समर्थन के लिए आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।