भारत-साइप्रस में बढ़ेगा निवेश - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भारत-साइप्रस में बढ़ेगा निवेश

NULL

 भारत और साइप्रस के बीच संशोधित कर समझौते से दोनों देशों के बीच निवेश को बढ़ावा मिलेगा। साइप्रस के भारत में उच्चायुक्त डिमिटर्रयस ए. थियोफिलेक्टू ने बंगाल चैंबर ऑफ कॉमर्स के एक कार्यक्रम के इतर यह बात कही। उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि नये कर अनुबंध से दोनों देशों में आपसी निवेश बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद साइप्रस में भारतीय निवेश का एक और क्षेत्र बन सकता है।

उन्होंने कहा, मैं केरल गया था, और मैंने महसूस किया कि भारतीय आयुर्वेद की साइप्रस में काफी संभावनाएं हैं। उल्लेखनीय है कि दोनों देशों ने संशोधित भारत-साइप्रस दोहरे कराधान बचाव अनुबंध पर नवंबर 2016 में करार किया था। साइप्रस भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफीआई) का प्रमुख स्रोत है। वहां से एफडीआई करीब 8.5 अरब डॉलर का है। हालांकि साइप्रस में भारत का निवेश काफी कम है लेकिन थियोफिलेक्टू को उम्मीद है कि पर्यटन भारतीय निवेशकों के लिए आकर्षक क्षेत्र हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + 15 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।