भारत का कपड़ा निर्यात 2025-26 में 65 अरब डॉलर के आंकड़े को छू सकता है : इन्वेस्ट इंडिया
Girl in a jacket

भारत का कपड़ा निर्यात 2025-26 में 65 अरब डॉलर के आंकड़े को छू सकता है : इन्वेस्ट इंडिया

इन्वेस्ट इंडिया : भारत के कपड़ा उद्योग का निर्यात वित्त वर्ष 2025-26 में बढ़कर 65 अरब डॉलर के आंकड़े को छू सकता है। इन्वेस्ट इंडिया द्वारा जारी अनुमान में यह जानकारी दी गई। इन्वेस्ट इंडिया की रिपोर्ट में कहा गया कि देश में घरेलू और निर्यात बाजार के लिए कपड़ा उद्योग का उत्पादन 10 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर के साथ 2030 तक 350 अरब डॉलर के आंकड़े को छू सकता है। यह अनुमान 2022 में भारतीय कपड़ा उद्योग के बाजार के आकार 165 अरब डॉलर के आधार पर जारी किया गया है, जिसमें से 125 अरब डॉलर का घरेलू बाजार और 40 अरब डॉलर का निर्यात था।

Highlight : 

  • वित्त वर्ष 2025-26 में भारत के कपड़ा उद्योग का निर्यात 65 अरब डॉलर होने की संभावना
  • कपड़ा उद्योग का उत्पादन 2030 तक 350 अरब डॉलर के आंकड़े को छू सकता है
  • यह अनुमान 2022 में बाजार के आकार 165 अरब डॉलर के आधार पर जारी किया गया है

कपड़ा निर्यात 2025-26 में छू सकता है 65 अरब डॉलर के आंकड़े

भारतीय कपड़ा बाजार के लिए खुशखबरी, जुलाई में निर्यात में 11 फीसदी की बढ़ोतरी | Patrika News

इन्वेस्ट इंडिया की ओर से सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर किए गए एक पोस्ट में कहा गया कि पीएम मोदी का ‘फाइबर-टू-फैशन’ विजन भारत के कपड़ा उद्योग को वैश्विक मार्केट में एक शक्ति बनने में मदद कर रहा है। साथ ही स्थानीय प्लेयर्स के लिए क्षमता और प्रौद्योगिकी लाने में मदद कर रहा है। भारत दुनिया में पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक बनकर उभरा है। पीपीई किट की मांग कोरोना के समय दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ी थी।

जानें, इन्वेस्ट इंडिया रिपोर्ट में क्या कहा गया ?

भारत का कपड़ा निर्यात 2025-26 में 65 अरब डॉलर के आंकड़े को छू सकता है : इन्वेस्ट इंडिया द्वारा IANS

इन्वेस्ट इंडिया रिपोर्ट में कहा गया कि भारत में 600 से ज्यादा सर्टिफाइड पीपीई किट का उत्पादन करने वाली कंपनियां हैं। 2025 में इसका मार्केट बढ़कर 92.5 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान है, जो कि 2019 में 52.7 अरब डॉलर का था। कपड़ा उद्योग नौकरियां देने में भी देश में बड़ी भूमिका निभाता है। इससे देश में 4.5 करोड़ प्रत्यक्ष रोजगार और 10 करोड़ से ज्यादा से रोजगार इससे जुड़े क्षेत्रों में पैदा होते हैं।

भारत में 600 से ज्यादा सर्टिफाइड पीपीई किट का उत्पादन करने वाली कंपनियां हैं

औद्योगिक और व्यावसायिक PPE परीक्षण और प्रमाणन | UL समाधान

देश में कपड़ा उद्योग की स्थिति को बदलने के लिए भारत सरकार की ओर से 10,683 करोड़ रुपये की प्रोडक्शन लिंक्ड स्कीम लाई गई थी। इस पहल का उद्देश्य मानव निर्मित फाइबर परिधान और कपड़ों के साथ-साथ तकनीकी कपड़े का उत्पादन बढ़ाना है।

(Input From IANS)

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें  FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − twelve =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।