अस्थायी विचलन के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार आ रहा है: अरुण जेटली - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अस्थायी विचलन के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार आ रहा है: अरुण जेटली

NULL

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था में आई गिरावट दूर हो गई है। अब इसने ऊपर की ओर बढ़ना शुरू कर दिया है। हाल में किए गए ढांचागत सुधारों से आए अस्थायी विचलन के बाद इसमें सुधार आ रहा है। मॉर्गन स्टेनली की वार्षिक बैठक में निवेशकों को संबोधित करते हुए जेटली ने यह बात कही। जेटली भारत: ढांचागत सुधार एवं आगे का विकास पथ विषय पर बोल रहे थे। उन्होंने भारत में उठाए गए व्यापक आर्थिक सुधारों के बारे में बात की। उन्होंने माना कि सरकार के ढांचागत सुधारों का परिणाम एक अस्थायी विचलन के तौर पर सामने आया है। जेटली ने कहा, मेरा मानना है कि अर्थव्यवस्था अपने निचले स्तर को छू चुकी है और अब इसे ऊपर की ओर बढ़ना चाहिए। वैश्विक अर्थव्यवस्था में भी वृद्धि हो रही है।

सम्मेलन के दौरान जेटली ने मॉर्गन स्टेनली के शीर्ष प्रबंधन के साथ मुलाकात की और प्रमुख संस्थागत विथीय निवेशकों और वरिष्ठ कोष प्रबंधकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, मैं अर्थव्यवस्था को कैसे बढ़ते देखता हूं। हमारे आधार मानक स्थिर हैं। पिछले तीन साल में हमारी वृद्धि सात से आठ प्रतिशत रही है। उन्होंने निवेशकों को भारत में मजबूत बैंकिंग क्षेत्र होने का भरोसा भी दिलाया।

जेटली ने कहा, सूचना प्रौद्योगिकी योजना और बड़े पैमाने पर हाल में बड़े स्तर पर की गई पुन: पूंजीकरण की घोषणा से इसे (अर्थव्यवस्था) तेजी मिलनी चाहिए। इन दो कदमों से बैंकों की क्षमता में सुधार होगा और वह अपने अधिशेष को छोटे और मध्यम आकार के काराबारों को ऋण के रूप में दे सकेंगे जिन्हें इस कोष की जरूरत होती है। यही वह क्षेत्र है जो बड़े पैमाने पर नौकरियां पैदा करता है और भारतीय अर्थव्यवस्था को चलायमान रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।