Indian Econocy: भारत जल्द बनेगा दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश, अमेरिका को छोड़ेगा पीछे
Girl in a jacket

भारत जल्द बनेगा दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश, अमेरिका को छोड़ेगा पीछे

Indian Econocy

Indian Econocy: 2075 तक भारत दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। तीसरे नंबर पर यूएसए चौथे स्थान पर यूरोप और पांचवें स्थान पर जापान होगा। इस खबर में आपको हम विस्तार में बताने जा रहे हैं और साथ ही आपको यह भी पता चलेगा की साल 2075 में पहले स्थान पर कौन सा देश होगा।

Highlights

  • वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स ने जारी की लिस्ट
  • भारत की अर्थव्यवस्था में तेजी
  • दूसरी बड़ी अर्थव्यस्था वाला देश बनेगा भारत

भारत जल्द बनेगा दूसरी बड़ी अर्थव्यस्था वाला देश



भारत फिलहाल दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। वहीं, एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2075 तक भारत न केवल जापान और जर्मनी बल्कि अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा. दुनिया के दिग्गज इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैश के हवाले से वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स (World of Statistics) ने यह जानकारी दी है।

gdp2 1

वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स ने जारी की लिस्ट

बता दें, वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन देशों की लिस्ट जारी की है. जो साल 2075 तक दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी. टॉप-10 देशों की लिस्ट में चीन, भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, इंडोनेशिया, नाइजीरिया, पाकिस्तान, मिस्र, ब्राजील, जर्मनी- 8.1 और मैक्सिको शामिल हैं। लिस्ट के मुताबिक, साल 2075 तक चीन 57 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

gdp3 1

2075 में 57 ट्रिलियन डॉलर होगी GDP

गोल्डमैन सैश के पूर्वानुमान के अनुसार साल 2075 तक भारत की जीडीपी 52.5 ट्रिलियन डॉलर की हो जाएगी. इस तरह यह दुनिया की दूसरी बड़ी इकोनॉमी होगी।

2075 में ये होंगी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं

  1. चीन- 57 ट्रिलियन डॉलर
  2. भारत- 52.5 ट्रिलियन डॉलर
  3. संयुक्त राज्य अमेरिका- 51.5 ट्रिलियन डॉलर
  4. इंडोनेशिया- 13.7 ट्रिलियन डॉलर
  5. नाइजीरिया- 13.1 ट्रिलियन डॉलर
  6. पाकिस्तान- 12.3 ट्रिलियन डॉलर
  7. मिस्र- 10.4 ट्रिलियन डॉलर
  8. ब्राजील- 8.7 ट्रिलियन डॉलर
  9. जर्मनी- 8.1 ट्रिलियन डॉलर
  10. मैक्सिको- 7.6 ट्रिलियन डॉलर

नोट – इस खबर में दी गयी जानकारी निवेश के लिए सलाह नहीं है। ये सिर्फ मार्किट के ट्रेंड और एक्सपर्ट्स के बारे में दी गयी जानकारी है। कृपया निवेश से पहले अपनी सूझबूझ और समझदारी का इस्तेमाल जरूर करें। इसमें प्रकाशित सामग्री की जिम्मेदारी संस्थान की नहीं है। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।